Thursday, May 21, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय इटली नेशंस लीग फाइनल्स में, इंग्लैंड और जर्मनी ने ड्रॉ खेला

इटली नेशंस लीग फाइनल्स में, इंग्लैंड और जर्मनी ने ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। लगातार दूसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी इटली फुटबॉल टीम ने हंगरी को 2-0 से हराकर नेशंस लीग फाइनल्स में जगह बना ली है। इटली के लिये जियाकोमो रासपाडोरी और फेडरिको डिमार्को ने गोल दागे ।

इटली, नीदरलैंड और क्रोएशिया ने अगले साल जून में नीदरलैंड में होने वाले फाइनल्स के लिये अंतिम चार में जगह बना ली है। पुर्तगाल और स्पेन में से भी एक टीम इसमें शामिल होगी जिन्हें मंगलवार को आपस में खेलना है।

इंग्लैंड और जर्मनी ने वेंबले स्टेडियम पर 3-3 से ड्रॉ खेला। इंग्लैंड पिछले छह मैचों में से एक भी जीत नहीं सका है और नेशंस लीग में निचले चरण में खिसक गया। वहीं जर्मनी ने सात में से एक ही मैच जीता है। इटली ग्रुप ए3 में 11 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights