Thursday, June 4, 2026
Home Slider ICC Test Rankings: विराट कोहली को 45 रन बनाने का बड़ा फायदा, बने भारत के नंबर 1 बल्लेबाज

ICC Test Rankings: विराट कोहली को 45 रन बनाने का बड़ा फायदा, बने भारत के नंबर 1 बल्लेबाज

by Khel Dhaba
0 comment

विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में बड़ा फायदा हुआ है। वे टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब पांचवें स्थान पर हैं। इस वजह से विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहले सातवें नंबर पर थे और अब दो स्थान ऊपर पांचवें नंबर पर पहुंच गए।

उनके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नंबर आता है। रोहित छठी पॉजिशन पर हैं। आईसीसी रैंकिंग में लेटेस्ट बदलावों के बाद यह उठापटक देखने को मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन टॉप पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ तीसरे पायदान पर डटे हुए हैं तो न्यूजीलैंड के केन विलियमसन नंबर चार पर हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.