Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रतीक के नेतृत्व में High Performance Cricket Academy की टीम घोषित

प्रतीक के नेतृत्व में High Performance Cricket Academy की टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 मई। विराटनगर (नेपाल) के जुट मिल मैदान पर चल रही मिल्स कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान प्रतीक कुमार को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, पटना पहला मैच 14 मई को नेपाल पुलिस क्लब के खिलाफ खेलेगा। यह अंतिम प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबला होगा। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जा रहा है।

टीम इस प्रकार है-
प्रतीक कुमार (कप्तान), हिमांशु हरि, सकीबुल गणि, सचिन कुमार सिंह, कुमार रजनीश, शशि आनंद, मनमोहन, अंकुश राज, आनंद शर्मा, आलोक यादव, आशीष सिंह, रंजीत कुमार, नंद किशोर, रेहान दास गुप्ता, गोपी कृष्णा। मेंटर-संदीप कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.