Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला क्रिकेट लीग में हर्ष का संघर्षपूर्ण पारी

अररिया जिला क्रिकेट लीग में हर्ष का संघर्षपूर्ण पारी

फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से जीती, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ग्रीन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

​अररिया, 12 जनवरी। स्थानीय अररिया कॉलेज मैदान पर चल रही अररिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग फॉर 35वीं भागीरथी गंगा कॉसम ट्राफी के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मच में हर्ष की संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत फॉरबिसगंज क्रिकेट एकेडमी को जीत हासिल हुई। फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ‘ग्रीन’ को एक कड़े संघर्ष में 3 विकेट से पराजित कर दिया।

110 पर सिमटी ‘ग्रीन’ की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की शुरुआत औसत रही। विनीत कुमार ने तेज 28 रन और पंकज कुमार ने 19 रनों का योगदान दिया, लेकिन फारबिसगंज के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटककर दबाव बनाए रखा। पूरी टीम 32.4 ओवरों में महज 110 रनों पर सिमट गई। फारबिसगंज की ओर से उत्तम कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आदित्य और अभिषेक को 2-2 सफलताएं मिलीं।

​हर्ष ने एक छोर संभाले रखा

जवाब में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अंकित कुमार (4 विकेट) और अक्षय कुमार (2 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने फारबिसगंज के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। संकट की घड़ी में हर्ष कुमार ने दीवार बनकर एक छोर थाम लिया। हर्ष ने 103 गेंदों का सामना करते हुए धैर्यपूर्ण 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 33वें ओवर में जीत दिला दी। अंत में आर्यन राज ने 13 रनों की नाबाद पारी खेलकर उनका बखूबी साथ दिया।

​हर्ष कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’

शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए हर्ष कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में तनवीर और अनामी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि सुमित शर्मा स्कोरर रहे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ प्रवीर कुमार विश्वास अध्यक्ष (बासु दा) राजेंद्र प्रसाद यादव सचिव, ओम प्रकाश जायसवाल, चांद आज़मी उपाध्यक्ष, अनामी शंकर, सुशील कुमार (दारा) अश्वनी, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.