Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Veer Kunwar Singh Under-16 Cricket में गुरुकुल फाउंडेशन विजयी

Veer Kunwar Singh Under-16 Cricket में गुरुकुल फाउंडेशन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Veer Kunwar Singh Under-16 Cricket

पटना। वीकेएस स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में गुरुकुल स्पोट्र्स फाउंडेशन ने अंशुल क्रिकेट एकेडमी को 93 रन से पराजित किया।

खेमनीचक स्थित कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने 7 विकेट खोकर 287 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंशुल क्रिकेट अकादमी की टीम 194 पर ही सिमट गई। और इसी तरह यह मैच गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने 93 रनों से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर

गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन 287/7(35ओवर) सन्नी 87 (43 बॉल), रित्विक यादव 60 ( 59), निशांत सिंह 24 (16 बॉल), देवांश 1/29, अरुण 2/37, साहिल कुमार 1/39,

अंशुल क्रिकेट अकादमी: 194/05(35ओवर), मोहित कुमार 69 (65 बॉल), पार्थ 39 (31 बॉल), देवांश 24 (26 बॉल), सोनू कुमार यादव 2/37, आयुष 1/21, अमन गुप्ता 2/47

इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच गुरुकुल स्पोर्टस फाउंडेशन के सुन्नी कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया। कल का मुक़ाबला बिहार सेन्ट्रल स्कूल बनाम क्रिकेट कैंप ऑफ जगुआर के बीच खेल जायेगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.