Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब विजयी

Sheohar District Cricket League में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 28 जनवरी। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी को 5 विकेट से हराया। 31 जनवरी को दूसरे क्वालीफायर मैच में इलेवन स्टार से होगा मुकाबला।

टॉस जीतकर सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन अभिषेक ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रनों का स्कोर खङा किया। सी पी एन की तरफ से अभिषेक ने 35, प्रवीण ने 30 और आयुष ने 27 रन बनाए। गुरु द्रोण के गेंदबाज बबलू और विद्यासागर ने 3-3 विकेट लिया।

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य आसानी से 23वें ओवर में हीं हासिल कर लिया। गुरु द्रोण की तरफ से आदित्य ने 40 और अभिनव ने 33 रन बनाए। सी पी एन की तरफ से सिद्धार्थ ने 3 और प्रवीण ने 2 विकेट लिया।

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की तरफ से 6 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लेने एवं बल्लेबाजी में नाबाद 17 रनों की पारी खेलने वाले बबलू कुमार को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वालीफायर मैच एलेवेन स्टार एवं गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच 31 जनवरी को खेला जाएगा एवं लीग का फाइनल मैच 4 फरवरी दिन रविवार को खेला जाएगा।

आज के मैच में अंपायरिंग उत्पल कांत और प्रिंस सिंह द्वारा की गयी। 31 जनवरी और 4 फरवरी के होने वाले सभी मैच लाइव किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.