पटना। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी संपतचक की मेजबानी में खेले जा रहे विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में सुपर ओवर में जेनेक्स बी पटना ने जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए गोपालगंज को पराजित किया।
टॉस जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए गोपालगंज जीता और पहले बैटिंग करते हुह 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाये। जवाब में जेनेक्स बी पटना ने 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बना कर मैच को टाई कर दिया। मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। सुपर ओवर में जेनेक्स बी पटना ने 1 ओवर में 9 रन बनाये। जवाब में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ए गोपालगंज ने 1 ओवर में दो विकेट पर 8 रन ही बना सका। जेनेक्स बी पटना के सत्यम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हेमन ट्रॉफी मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/06/LATE-BIPUL-KUMAR-GENNEX-CHALLENGER-TROPHY-U16-1-641x1024.jpg)
संक्षिप्त स्कोर
जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, गोपालगंज ए : 32.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट प्रशांत कुमार सिंह 26,बब्लू गुप्ता 35, प्रवीण किशोर 21,आदित्य कुमार, आनंद यादव 1/34,कौशलेंद्र कुमार 1/22, सत्यम कुमार 4/24, प्रियांशु यादव 1/47,शशि यादव 2/19
जेनेक्स बी पटना : 38.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट आदर्श राज चंदेल 10,शशि यादव 14,सूरज चौहान 27,रवि कुमार 19,तौकिर हसन 17,पीयूष प्रभात 28, आनंद यादव 18, अतिरिक्त 17, आकांशु राय 1/31, विकास यादव 3/34, प्रवीण किशोर 2/32, प्रशांत कुमार सिंह 2/25
सुपर ओवर
जेनेक्स बी पटना : 1 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन, पीयू प्रभात नाबाद 8
जेनेक्स ए गोपालगंज : 1 ओवर में दो विकेट पर 8 रन, आदित्य कुमार नाबाद 5, सत्यम 1/8
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/06/image-14.png)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/06/image-13.png)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/06/image-12.png)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/06/image-10.png)