Saturday, June 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी में जेनेक्स बी की टीम जीती

जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी में जेनेक्स बी की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। रवि कुमार (नाबाद 66 रन) और पीयूष प्रभात (54 रन) के अर्धशतकों की मदद से जेनेक्स बी ने विपुल कुमार मेमोरियल जेनेक्स चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत हासिल की। जेनेक्स बी ने टैलेंट क्रिकेट एकेडमी पटना को 34 रन से पराजित किया। विजेता टीम के शशि यादव (24 रन, तीन विकेट) ने हरफनमौला प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी संपतचक की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में जेनेक्स बी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाये। जवाब में टैलेंट क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

संक्षिप्त स्कोर
जेनेक्स बी : 35 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन, पीयूष प्रभात 54,शशि यादव 24,रवि कुमार नाबाद 66, प्रियांशु राज ठाकुर 16, आनंद यादव 11,अतिरिक्त 17,आलोक सिंह 1/43,याशिता सिंह 1/31,युवराज सिंह 2/38,कुमार जयवर्धने 2/30

टैलेंट क्रिकेट एकेडमी पटना : 35 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन, वरुण चौधरी 22, अनुज 11, आकाश कुमार 32, आलोक सिंह नाबाद 45,मयंक कुमार नाबाद 12, अतिरिक्त 15, आनंद यादव 2/20,आलोक 1/37, प्रियांशु यादव 1/25, शशि यादव 3/33, प्रियांशु राज ठाकुर 1/11

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.