Sunday, May 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट गया यूथ क्रिकेट क्लब ने जीता राजेश्वर राय मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

गया यूथ क्रिकेट क्लब ने जीता राजेश्वर राय मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गया यूथ क्रिकेट क्लब ने तृतीय स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय मेमोरियल इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने नारायण क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।

अंशुल क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में अंशुल होम्स द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में गया यूथ क्रिकेट क्लब के आगे नारायण क्रिकेट एकेडमी नतमस्तक होती नजर आयी। टॉस गया यूथ क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बैटिंग करते हुए नारायण क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाये। आयुष गुप्ता ने 21 रन बनाये। गया के अंकुश ने 16 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 8.2 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 128 रन बना लिये और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अभिजीत ने 68 रन की पारी खेली। अभिजीत ने 68 रन की पारी खेली। गया के अंकुश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह,अंशुल होम्स के प्रबंध निदेशक राहुल सिंह, हाइवे जंक्शन प्रा. लि. के निदेशक संदेश सिंह, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी, दानापुर जदयू के अध्यक्ष मनोज कुमार, बाबू साहब, सेवानिवृत न्यायाधीश मनोज कुमार ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। समारोह का संचालन मृत्युंजय झा ने किया। विजेता टीम को 25000 और उपविजेता टीम को 15000 नकद पुरस्कार दिया गया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संयोजक आकाश कुमार ने किया।

टूर्नामेंट के हीरो
बेस्ट बैट्समैन : साहिल (नारायण सीए)
बेस्ट बॉलर : अंकुश (गया यूथ सीसी)
बेस्ट फील्डर: राज कुमार (गया यूथ सीसी)
बेस्ट कीपर : सुधांशु (स्टार इलेवन)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : आर्यन अमन (अंशुल आरबी)

संक्षिप्त स्कोर
नारायणा क्रिकेट एकेडमी : 18.3 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट, आयुष गुप्ता 21, अनीस 19, अंकित 14, गुड्डू 19, अंकुश 4/16,आर्यन 3/38, आयुष 1/18, रोहित 1/10, मोहित 1/25

गया यूथ सीसी : 8.2 ओवर में दो विकेट पर 128 रन, अभिजीत 68, आर्यन 24, उज्ज्वल 21,अनीस 1/46, विकास 1/17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights