Tuesday, June 2, 2026
Home Slider आईपीएल की इनामी राशि में कटौती पर चर्चा करेंगी फ्रेंचाइजी

आईपीएल की इनामी राशि में कटौती पर चर्चा करेंगी फ्रेंचाइजी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इनामी राशि घटाकर आधा करने के बीसीसीआई के फैसले से नाखुश आठ फ्रेंचाइजी जल्द ही बैठक करके बोर्ड के इस ‘अप्रत्याशित’ कदम को लेकर भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करेंगी।

शीर्ष चार फ्रेंचाइजी के बीच बंटने वाली राशि को 50 करोड़ रुपये से घटाकर 25 करोड़ करने के अलावा प्रत्येक फ्रेंचाइजी को आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को 50 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा गया है। राज्य संघ को दी जाने वाली राशि में 20 लाख रुपये का इजाफा किया गया है।

दक्षिण भारत स्थित फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘हम नाखुश हैं कि प्ले ऑफ से जुड़े कोष को आधा कर दिया गया है। हमारे से सलाह मशविरा भी नहीं किया गया। फ्रेंचाइजियों ने अनौपचारिक तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा की है और जल्द ही इस मद्दे पर चर्चा के लिए औपचारिक बैठक होगी।

एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘‘बड़ा झटका लगा है। हम आंतरिक रूप से और अन्य टीमों के साथ भी इस पर विचार कर रहे हैं। इस पर चर्चा के लिए जल्द ही सभी टीमें बैठक करेंगी। आईपीएल का अगला सत्र 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.