Tuesday, June 9, 2026
Home Slider फुटबॉल : टॉटेनहॅम हॉटस्पर ने जीता Europa League का खिताब जीता

फुटबॉल : टॉटेनहॅम हॉटस्पर ने जीता Europa League का खिताब जीता

फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराया, ब्रेनन ने मैच का इकलौता गोल किया

by Khel Dhaba
0 comment

टॉटेनहॅम हॉटस्पर ने यूरोपा लीग का खिताब अपने नाम किया है। गुरुवार को एथलेटिक बिलबाओ के सैन मैम्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराया।

काफी सालों की इंतजार के बाद टॉटेनहॅम को यह ट्रॉफी मिली है। टीम ने आखिरी बार 1984 में खिताब जीता था। इस जीत के साथ टॉटेनहॅम का यह तीसरा यूरोपा लीग टाइटल बन गया है।

42वें मिनट में ब्रेनन जॉनसन ने सबसे अहम गोल किया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद कड़ा था, मौके कम बन पाए। हालांकि ब्रेनन के गोल के साथ टॉटेनहॅम को सफलता मिली। ब्रेनन का यह गोल पहले हाफ में आया। इस जीत के साथ ही टॉटेनहॅम 2025-26 यूरोपीय चैंपियन्स लीग के लिए भी क्वालिफाई कर गया है।

17 साल बाद टॉटेनहॅम ने कोई बड़ी ट्रॉफी जीती है। पिछला बड़ा खिताब उसने 2008 में जीता था, जब उसने लीग कप का खिताब हासिल किया।

वहीं, प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और टॉटेनहॅम का प्रदर्शन खराब रहा। यूनाइटेड 37 मैचों में 39 पॉइंट लेकर 16वें स्थान पर है। टॉटेनहॅम ने 38 पॉइंट लेकर 17वें स्थान पर कब्जा किया है।

इस लीग की 20 टीमों में, अंतिम तीन स्थान पर रहने वाली टीमें अगले सीजन में नहीं खेल पाएंगी।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.