Tuesday, June 9, 2026
Home Slider स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविला ने यूरोपा लीग में रोमा के हराया

स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविला ने यूरोपा लीग में रोमा के हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बर्लिन। स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविला ने रोमा को 2-0 से हराकर यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में मुकाबले का पहला लेग रद्द हो जाने के बाद एक लेग का ही यह मुकाबला खेला जाना था। इसलिए, यूईएफए ने जर्मनी के डुइसबर्ग में तटस्थ स्थान पर गुरुवार को इस मुकाबले को आयोजित कराने का फैसला किया।

सेविला ने इस मुकाबले में अच्छी शुरूआत की और शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सेविला के लिए सर्जियो रेगुइलन ने 21वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। टीम ने इसके बाद 44वें मिनट में यूसुएफ एन नेसारी के गोल के सहारे अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।

सेविला की टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखा और जीत अपने नाम कर ली। क्वार्टर फाइनल में सेविला का सामना अब अगले मंगलवार को ओलंपियाकोस या फिर वोल्वरहॉम्पटन से डुइसबर्ग में होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.