Tuesday, June 9, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल Football : एएफसी महिला एशिया कप के लिये भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित

Football : एएफसी महिला एशिया कप के लिये भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। मेजबान भारत ने एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल के लिये 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें पिछले महीने ढाका में अंडर 19 सैफ चैम्पियनशिप में उपविजेता रही टीम के चार सदस्य शामिल हैं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन अनुभवी आशालता देवी को कमान सौंपी जाने की संभावना है। टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर होगा।

पिछले महीने से कोच्चि में शिविर में भाग ले रहे 27 खिलाड़ियों में से ही 23 को चुना गया है। सैफ चैम्पियनशिप खेलने वाली जिन चार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है उनमें हेमाम शिल्की देवी, एम बालामुरूगन, सुमति कुमारी और एन प्रियंका देवी शामिल हैं।

भारत को अनुभवी स्ट्राइकर बाला देवी की कमी खलेगी जो एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) सर्जरी के बाद अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुई है।

भारत को ईरान ( 20 जनवरी), ताइपै ( 23 जनवरी ), चीन (26 जनवरी ) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है ।

कोच डेनेरबी ने कहा ,‘‘ हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है ।युवा खुद को साबित करने को लालायित है और टीम में जोश तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा लेकर आयेंगे ।वहीं अनुभवी खिलाड़ियों से उन्हें मैदान के भीतर और बाहर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा ।’’

भारत 1980 के बाद उपमहाद्वीप के सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार कर रहा है । भारत की नजरें 2023 फीफा विश्व कप में कोटा हासिल करनेपर भी लगी है । आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिये भारत को शीर्ष पांच में रहना होगा ।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : अदिति चौहान, एम लिंथोइंगाम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी

डिफेंडर : डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, एल आशालता देवी, मनीषा पन्न्ज्ञ, हेमम शिल्की देवी, संजू यादव

मिडफील्डर : युमनाम कमला देवी, अंजू तमांग, कार्तिका ए, एन रतनबाला देवी, नाओरेम प्रियंका देवी, इंदुमति कार्तिरेसन

फॉरवर्ड : मनीषा कल्याण, ग्रेस दांगमेइ, प्यारी शाशा, रेणु, सुमति कुमारी, संध्या रंगनाथन, एम बालामुरूगन ।

मुख्य कोच : थॉमस डेनेरबी ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.