Tuesday, June 2, 2026
Home BCLT20 BCL गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक संपन्न, हुई कई निर्णय

BCL गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक संपन्न, हुई कई निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 अक्टूबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बिहार क्रिकेट लीग ‌(बीसीएल) गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक संघ के कार्यालय पाटलिपुत्रा में चेयरमैन संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नव निर्वाचित चेयरमैन और कन्वेनर द्वारा संयुक्त रूप से बीसीए सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत बुके दे कर किया गया।

पूर्व में घोषित सभी एजेंडा पर चर्चा करने के बाद कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि हम लोगों ने बीसीएल सीजन 2 की तैयारी प्रारंभ कर दी है और संभवत मार्च महीने के पहले सप्ताह से बीसीसीआई से परमिशन प्राप्त कर इसे प्रारंभ किया जायेगा। इस बार सर्वसम्मति से यह तय किया गया है कि वीमेंस प्रीमियर लीग भी कराया जायेगा। इस संबंध में तकनीकी कार्यों को देखने के लिए एक कमिटी बना दी गई है जो 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट दे देगी और उसके बाद विधिवत तैयारियां प्रारंभ हो जाएंगी।


बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने गवर्निंग काउंसिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार का आयोजन पहले से बेहतर हो ऐसी तैयारी आप लोग करे। बीसीए भी हर स्तर पर आप लोगों को सहयोग देने को तैयार है। वहीं सचिव जियायुल आफरीन ने महिलाओं के लिए लीग आयोजन कराने के निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बेहतरीन कदम होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.