Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार अंतर जिला बालक अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय के अभिराज का शानदार प्रदर्शन

बिहार अंतर जिला बालक अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय के अभिराज का शानदार प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय के अभिराज दत्त का शानदार प्रदर्शन रहा। अभिराज ने अपने पहले मुकाबले के दूसरे ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में शानदार चौके लगा अपना इरादा साफ़ कर दिया था।

इन्होंने जहाँ अपने पहले मुक़ाबले में नाबाद नाबाद 48 रन बनाया वही 23 अक्टूबर को गया के ख़िलाफ़ हुए मुक़ाबले में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाया। दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट का शिकार हो गए। मैच के दौरान एक तरफ़ अभिराज ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे दूसरी तरफ़ कॉमेंट्री कर रहे कमेंटेटर ने अभिराज के कवर ड्राइव, ऑन ड्राइव, पुल शॉट और फ्लिक शॉट का जमकर तारीफ़ कर रहे थे।

अभिराज ने कई छक्के लगा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बताते चले कि 19 अक्टूबर को किशनगंज के ख़िलाफ़ 10 ओवर के मुक़ाबले में अभिराज ने नाबाद 48, 21 अक्टूबर को सासाराम के खिलाफ़ 10 ओवर के मुक़ाबले में 18 रन एवं 23 अक्टूबर को गया के ख़िलाफ़ अभिराज ने शानदार 46 रनों की धुआँधार पारी खेली। इस प्रकार इन्होंने तीन मुक़ाबले में 112 रन बनाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.