Thursday, June 4, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय इंग्लैंड ने friendly football match में स्कॉटलैंड और जर्मनी ने फ्रांस को हराया

इंग्लैंड ने friendly football match में स्कॉटलैंड और जर्मनी ने फ्रांस को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

ग्लासगो, 13 सितंबर। इंग्लैंड ने फुटबॉल में अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंदी स्कॉटलैंड को एक मैत्री मैच में स्टार स्ट्राइकर जूड बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन से 3-1 से पराजित किया।

बेलिंगहैम ने एक गोल किया और हेरी केन को एक गोल करने में मदद की। मेजबान स्कॉटलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। उसके खाते में एकमात्र गोल हैरी मैगुइरे कि आत्मघाती गोल के कारण जुड़ा।

उधर डोर्टमंड में खेले गए मैत्री मैच में जर्मनी ने विश्व कप के उपविजेता फ्रांस को 2-1 से हराया। जर्मनी की टीम को शनिवार को जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने हैंसी फ्लिक को कोच पद से हटा दिया था।

इस बीच यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में स्पेन ने साइप्रस को 6-0 से, ऑस्ट्रिया ने स्वीडन को 3-1 से, नार्वे ने जॉर्जिया को 2-1 से, रोमानिया ने कोसोवा को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने एंडोरा को 3-0 से और इजराइल ने बेलारूस को 1-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.