Thursday, May 21, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय विश्व इंडोर एथलेटिक्स में डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट खिताब जीता

विश्व इंडोर एथलेटिक्स में डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट खिताब जीता

लगातार चौथी बार पोल्ट वॉल्ट का खिताब अपने नाम किया

by Khel Dhaba
0 comment

टोरुन (पोलैंड), 22 मार्च। यूनान के एम्मानौइल करालिस से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद आर्मंड डुप्लांटिस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पोल वॉल्ट में एक और विश्व खिताब अपने नाम किया।

डुप्लांटिस ने 6.25 मीटर की कूद लगाकर लगातार चौथी बार विश्व इंडोर चैंपियनशिप में वर्चस्व अपना कायम रखा, जो कि एक साल पहले नानजिंग में उनके पिछले रिकॉर्ड से 10 सेंटीमीटर अधिक है। इन दोनों के अलावा अन्य खिलाड़ी 6.05 मीटर तक ही पहुंच पाए।

डुप्लांटिस ने 6.10, 6.15 और फिर 6.25 मीटर कूद लगाई। करालिस ने 6.10 और 6.15 मीटर की लंबाई सफलतापूर्वक पार की, लेकिन 6.25 पर अपने प्रयास में चूक गए और लगातार दूसरे वर्ष उपविजेता रहे।

डुप्लांटिस ने अपना पोल एक तरफ रख दिया और अपने 6.31 मीटर के उस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास नहीं किया जो उन्होंने पिछले सप्ताह स्वीडन में उनके नाम पर आयोजित मोंडो क्लासिक प्रतियोगिता में बनाया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights