Saturday, June 20, 2026
Home बिहार ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता : शास्त्री नगर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय व सेंट पीटर्स स्कूल चैंपियन

ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता : शास्त्री नगर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय व सेंट पीटर्स स्कूल चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 जुलाई। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित पटना जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद बालक/बालिका (अंडर-17) हॉकी चयन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर नें बालिका मध्य विद्यालय, शास्त्री नगर को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता।

स्थानीय राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर के खेल मैदान पर आयोजित हॉकी चयन प्रतियोगिता में विजेता टीम राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर की ओर से सिद्धि कुमारी एवं खुशी कुमारी ने गोल किया। वहीं बालक वर्ग में एकमात्र टीम सेंट पीटर्स स्कूल ने प्रतिभागिता की।

प्रतियोगिता समाप्ति के बाद विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना एवं श्रीमती श्वेता रानी, प्रभारी प्राचार्या ने पुरस्कृत किया। श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हाॅकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल एवं बालिका वर्ग में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर की टीम पटना जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।

आज के प्रतियोगिता में मुनिन्द्र कुमार, विकास कुमार सिंह, रामबली एवं विकास कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर किरण कुमार झा, लिपिक, मनोज कुमार, शा0शि0शि0, अशोक कुमार, शा0शि0शि0, सुधांशु रंजन, शा0शि0शि0 सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.