Monday, June 8, 2026
Home बिहार कानपुर को हरा दिल्ली राम दुलारे स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल में

कानपुर को हरा दिल्ली राम दुलारे स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट के क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित तृतीय राम दुलारे यादव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल मैच में दिल्ली ने कानपुर को शानदार तरीके से  2 विकेट से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

 कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कानपुर की टीम पहले खेलते हुए 21.4 ओवरों  मात्र 101 रन बनाकर आल आउट हो गई। प्रणव वोहरा ने 33 रन, राहुल गुप्ता ने 16 रन, मित्रा ने 13 रन एवं विनायक सिंह ने 11 रन बनाए।

रॉयल स्ट्राइकर दिल्ली की ओर से अंकित भड़ाना ने 3 विकेट,रवि तेवतिया,आकाशदीप तथा कुणाल सिंह ने 2-2 विकेट एवं सुमित नगर ने 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी रॉयल स्ट्राइकर दिल्ली  की टीम ने 21.1 ओवर में 8 विकेट खोकर विजय लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। रितिक यादव  ने 26 रन, कुणाल सिंह ने 25 रन, शांतनु ने  19 रन तथा रवि तेवतिया ने 13 रनों का योगदान दिया।

न्यू स्टार क्रिकेट क्लब कानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील त्रिपाठी ने 3,  मित्रा और वैभव पांडेय ने 2-2 तथा आमित मिश्रा 1 विकेट लिया।अंकित भड़ाना को  मैन ऑफ द मैच  को चुना गया।

मैच के दौरान विवेक यादव, कर्मराज यादव,डॉ राम शंकर यादव,डॉ प्रमोद यादव,  डॉ विपिन चंद्र गुप्ता, अनिल चौधरी,मो अतीक अलिग,पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, लाल जी दुबे,,राजबीर बाबा,,आनंद यादव टंटी,मनोज यादव लल्ला, पुनीत अग्रवाल,किशन सिंह, वीरेंद्र यादव,रेहान अज़ीज़,लव कुश यादव,योगेश यादव चुनमुन,  ,,टूर्नामेंट के संयोजक अमरीश प्रताप सिंह(टिंकू यादव),आशीष यादव,आलोक यादव,अजय यादव, कपिल चौबे,अरुन कुमाए सिंह,पवन कुमार बंटी, सौरभ अवतार आदि लोग उपस्थित थे।

मैच में अंपायरिंग यू पी सी ए के मान्यताप्राप्त अंपायर सुनील शुक्ला और नीरज चौधरी ने की। स्कोरिंग यू पी सी ए के वरिष्ठ स्कोरर राजेश सिंह ने की।

टूर्नामेंट संयोजक टिंकू यादव ने बताया कि कल रॉयल स्ट्राइकर दिल्ली और युवराज क्रिकेट क्लब गया बिहार बीच  क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.