Tuesday, June 16, 2026
Home IPL-14 आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर

आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। आईपीएल-14 के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण  9 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बाहर हो गए। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स  ने कर दी है।

दिल्ली कैपिटल्स  के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इसकी पुष्टि कर दी है। पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।

हालांकि बीसीसीआई ने इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन स्कैन में उनकी चोट को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक उनकी सर्जरी हो सकती है। पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान बेयरेस्टो के स्ट्रोक को रोकने के दौरान उनके बाएं कंधे पर चोट आई थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.