Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में डीसीए ग्रीन विजयी

Araria District Cricket League में डीसीए ग्रीन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 23 नवंबर। स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में 34वीं भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग (कॉनसम ट्रॉफी) में शनिवार यानी 23 नवंबर को खेले गए मैच में डीसीए ग्रीन ने एंबिशन क्रिकेट क्लब, जोकीहाट को 64 रन से हराया।

मैच का सारांश

डीसीए ग्रीन ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाये। जवाब में एंबिशन क्रिकेट क्लब की टीम 25.2 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए ग्रीन के विनित को दिया गया।

डीसीए ग्रीन की पारी

डीसीए ग्रीन ने टॉस जीत कर पहले  बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विनित ने 80 रन, अक्षय ने 51 और रोहित राज ने 20 रन का योगदान दिया।

एंबिशन की बॉलिंग

एंबिशन क्रिकेट क्लब की तरफ शम्स रेजा ने 3, हामिद ने 2 विकेट और अककदूस ने 2 विकेट चटकाए।

एंबिशन की पारी

एंबिशन क्रिकेट क्लब की टीम 25.2 ओवर में ऑल आउट होकर 151 रन ही बना पाई। एंबिशन क्रिकेट क्लब की तरफ से इमरान ने 92 रन, अलीजान ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

डीसीए ग्रीन की बॉलिंग

डीसीए ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 3 विकेट, संगम और संजीव ने 2-2  विकेट चटकाए।

मैच अंपायर : अनामी शंकर और मनीष मन्नू

24 नवंबर का मैच

नरपतगंज  क्रिकेट क्लब, और डीसीए येलो के बीच खेला जाएगा ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.