Friday, June 19, 2026
Home Slider केरल से आये साइकिलिस्ट धनुष और हेमंत का हुआ शानदार स्वागत

केरल से आये साइकिलिस्ट धनुष और हेमंत का हुआ शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में बुधवार को क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रान्त के तत्वावधान में केरल से साइकिल चलाकर दिल्ली तक जाने वाले युवा धनुष तथा हेमंत का स्वागत किया गया।

इस स्वागत समारोह में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने उनका हौसला बढ़ाया और अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष राजेश्वर राज (पूर्व विधायक ) की देखरेख में प्रान्त मंत्री अवधेश कुमार एवं प्रान्त उपाध्यक्ष राजशेखर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर मंत्री श्री राणा प्रताप सिंह ने किया।

कार्यक्रम में खेल मंत्री आलोक रंजन झा तथा राजस्व मंत्री रामसूरत राय की ओर दोनों साइकिलिस्ट को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.