Tuesday, May 26, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स लॉन बॉल : भारतीय पुरुष जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स लॉन बॉल : भारतीय पुरुष जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

दिनेश कुमार (स्किप) और सुनील बहादुर (लीड) ने 18-15 से जीत दर्ज की। दोनों आठवें एंड के बाद 10-5 से आगे थे और इंग्लैंड की जोड़ी की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

भारतीय जोड़ी को पहले गेम में शुक्रवार को मलेशिया ने 17-14 से हराया था लेकिन उन्होंने फाकलैंड आइलैंड्स को 36-4 और कुक आइलैंड्स को 15-8 से हराया।

महिला एकल वर्ग में तानिया चौधरी ने उत्तरी आयरलैंड की शौना ओ नील को 21-12 से हराकर पहली जीत दर्ज की। वह पहले ही स्पर्धा से बाहर हो चुकी है। भारतीय पुरूष ट्रिपल्स टीम भी दो हार और एक टाई के बाद बाहर हो गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights