Friday, June 19, 2026
Home बिहारअन्य घर लौटने पर कोच राम उदय मनेरी को जोरदार स्वागत

घर लौटने पर कोच राम उदय मनेरी को जोरदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पिछले 25 से 30 सितंबर तक इंग्लैंड के बर्मिघम में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कुल 84 पदक जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें 30 स्वर्ण, 18 रजत एवं 36 कांस्य पदक शामिल हैं। चैंपियनशिप में मेजबान इंग्लैंड 85 स्वर्ण, 80 रजत और 111 कांस्य पदक अपने नाम कर पहला स्थान हासिल किया।

भारतीय सबजूनियर जूडो टीम के कोच बनकर गये बिहार जूडो एसोसिएशन के सचिव राम उदय सिंह मनेरी ने पटना लौटने पर आज बताया कि हमारे बच्चों ने वहां विपरीत मौसम में भी उम्दा प्रदर्शन किया। आने वाले दिनों में भारत राष्ट्रमंडल जूडो का चैिपयन बनने का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि मेरी सफलता पर पूरे बिहार का अधिकार है।

राम उदय का पटना हवाई अड्डे पर जिला संघ एवं जूडो क्लब दानापुर के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने माला-फूल से जोरदार स्वागत किया। स्वागत करनेवालों में राज्य संघ के अध्यक्ष सूर्यदेव त्यागी (पूर्व एमएलए), उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सारण के सचिव राहुल, पटना के विजय लाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राम निवास सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक, विनय, विभांशु, आदर्श सहित कई खिलाड़ी शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.