Thursday, May 21, 2026
Home Uncategorized Bhojpur Cricket League में Bihiya क्रिकेट अकादमी विजयी, हृदयानंद चमके

Bhojpur Cricket League में Bihiya क्रिकेट अकादमी विजयी, हृदयानंद चमके

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 9 जनवरी। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में बिहिया (Bihiya) क्रिकेट अकादमी ने अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन को 57 रन से हराया।

मैच का उद्घाटन पूर्व सचिव राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। Bihiya क्रिकेट अकादमी के कप्तान हृदयानंद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हृदयानंद के शानदार 82 रनों की बदौलत Bihiya की टीम 35 ओवर में 182 रन बनाये। Bihiya की ओर से विक्की ने 26 रनों का योगदान किया।
अवेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने पांच विकेट चटकाए।

183 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी अवेंजर क्रिकेट क्लब की टीम 125 रनों पर सिमट गई। अवेंजर की ओर से कप्तान अंकित सिंह ने 28 रनों की पारी खेली। Bihiya क्रिकेट अकादमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आकाश एवं शिवम सिंह ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। जबकि आशीष ने 2
विकेट प्राप्त किया। इस तरह Bihiya क्रिकेट एकेडमी 57 रनों से जीत प्राप्त की। आज के मैच के अंपायर अभिषेक रंजन एवं विक्की कुमार थे जबकि स्कोर की भूमिका में अमृतेश उपस्थित थे। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुलार कौशिक की ओर से संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे ने हृदय आनंद को पुरस्कृत किया। मैच के दौरान कुणाल कुमार, धनंजय कुमार ,वरुण राज ,गांधी, नीरज कुमार ,अजीत कुमार ,संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार मनोज पांडे ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया lकल का मैच लिटिल चैंप्स और अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights