Monday, June 8, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस नहीं रहे बिहार के पहले इंटरनेशनल टेबुल टेनिस अंपायर असीम चक्रवर्ती

नहीं रहे बिहार के पहले इंटरनेशनल टेबुल टेनिस अंपायर असीम चक्रवर्ती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के पहले इंटरनेशनल टेबुल टेनिस अंपायर व हरदिल अजीज असीम चक्रवर्ती अब हमारे बीच नहीं रहें। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस रांची के रिम्स अस्तपाल में ली। पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब थी तब उनके परिवारजन पटना से रांची लेकर गए थे और वहां उन्हें इलाज के लिए रिम्स अस्तपाल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर पूरा खेल जगत शोकाकुल है। बिहार टेबुल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने असीम चक्रवर्ती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। संघ के सचिव मुकेश राय ने कहा कि असीम चक्रवर्ती हम सबों के काफी प्यारे थे। उन्होंने बिहार टेबुल टेनिस संघ के हर काम में पूरा सहयोग दिया। शोक व्यक्त करने वालों में बिहार टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक विजय शंकर मिश्रा, अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गांधी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार, राहुल दास, तरुण कुमार, शोमनाथ राय, संजीव शंकर,अंतरराष्ट्रीय टेबुल टेनिस अंपायर नागेंद्र रस्तोगी प्रमुख थे।
खेलढाबा.कॉम ईश्वर से कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.