Home बिहारअन्य 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स Road cycling championship में बिहार की बेटियों का जलवा

68वीं नेशनल स्कूल गेम्स Road cycling championship में बिहार की बेटियों का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 जनवरी। स्थानीय मरीन ड्राइव पर चल रही 68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग (रोड) चैम्पियनशिप 2024-25 के दूसरे दिन भी बिहार के खिलाड़ियों का जलवा कायम रहा। सुहानी को रजत तथा अमृता ,शालिनी और सुप्रिया को कांस्य पदक मिला। प्रिंस कुमार को रजत पदक मिला। अबतक 5 मेडल जीत चुकी हैं बिहार की बेटियां।

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर प्रोत्साहित और सम्मानित किया। सुबह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने झंडी दिखा कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार रहे:-

बालक अंडर-19 आयु वर्ग 20 किलोमीटर व्यक्तिगत समय स्पर्धा में राजस्थान के हरिप्रकाश प्रथम, हरियाणा के मनीष मेहरा द्वितीय, एवं राजस्थान के ही शिवरतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 अंडर 17 बालिका वर्ग के 15 किलोमीटर व्यक्तिगत समय स्पर्धा में महाराष्ट्र के सर्वानी किस्मत पारित प्रथम, राजस्थान के रुक्मणी द्वितीय एवं बिहार की अमृता कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 अंडर 17 बालक वर्ग 30 किलोमीटर स्टार्ट में राजस्थान के सुनील शरण प्रथम, राजस्थान के ही कुशलगत द्वितीय एवं हरियाणा के विवेक कुमार ने ट्रीटी स्थान प्राप्त कियाl वहीं अंडर-19  बालिका वर्ग 25 किलोमीटर मांस स्टार्ट मे महाराष्ट्र के राजमाने प्रथम, बिहार की सुहानी कुमारी द्वितीय एवं कर्नाटक की देविका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाl

 अंडर 14 बालिका आयु वर्ग 10 किलोमीटर मसूतर में प्रथम, दीक्षा द्वितीय एवं बिहार की सुप्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आज की प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण में सुरेंद्र मेहता,खेल मंत्री के साथ, रवीन्द्रण शंकरण ,महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,संजय कुमार ,सहायक निदेशक, खेल विभाग ,आनंदी कुमार,क्रीड़ा कार्यपालक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , अमरेन्द्र लांबा, प्रतियोगिता निदेशक साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, जगजीवन सिंह, अध्यक्ष साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ बिहार, कौशल किशोर सिंह,सचिव, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ बिहार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

बालक अंडर/17

  1. महादेव सरन – ITT 15 KM – राजस्थान – रैंक 1 – गोल्ड
  2. नारायण गोदारा – ITT 15 KM – राजस्थान- रैंक 2- सिल्वर
  3. मोक्ष अनेजा – ITT 15 KM– हरियाणा- रैंक 3- कांस्य

बालिका अंडर/19

  1. जुई गजानन नारकर –   ITT 15 KM- महाराष्ट्र-  रैंक 1 – गोल्ड
  2. लक्ष्मी बिश्वोई-   ITT 15 KM- राजस्थान- रैंक 2 – सिल्वर
  3. शालिनी कुमारी –   ITT 15 KM- बिहार- रैंक 3- कांस्य

बालक अंडर/14

  1. तनिष- ITT 10 KM- हरियाणा – रैंक 1 – गोल्ड
  2. धर्माराम सारण- ITT 10 KM- राजस्थान- रैंक 2 – सिल्वर
  3. प्रिंस कुमार- ITT 10 KM- बिहार- रैंक 3- कांस्य

बालिका अंडर/14

  1. डिंपल – ITT 10 KM- राजस्थान – रैंक 1 – गोल्ड
  2. दीक्षा – ITT 10 KM – राजस्थान – रैंक 2 – सिल्वर
  3. शालिनी कुमारी – ITT 10 KM- बिहार – रैंक 3 – कांस्य

बालक अंडर/19

  1. हरि प्रकाश सिंवर – ITT 20 KM – राजस्थान – रैंक 1 – गोल्ड
  2. मनीष नेहरा – ITT 20 KM – हरियाणा – रैंक 2 – सिल्वर
  3.  शिवरतन – ITT 20 KM – राजस्थान – रैंक 3 – कांस्य

बालिका अंडर/17

  1. श्रावणी कृष्मत परित- ITT 15 KM – महाराष्ट्र – रैंक 1 – गोल्ड
  2. रुखमणी – ITT 15 KM – राजस्थान – रैंक 2 – सिल्वर
  3.  अमृता कुमारी – ITT 15 KM – बिहार – रैंक 3 – कांस्य

बालक अंडर/17

  1. सुनील सारण  – मास स्टार्ट 30 KM –  राजस्थान – रैंक 1- गोल्ड
  2. कुशल गत – मास स्टार्ट 30 KM – राजस्थान – रैंक 2 – सिल्वर
  3. विवेक – मास स्टार्ट 30 KM – हरियाणा – रैंक 3 – कांस्य

बालिका अंडर/19

  1. आसावरी अनिल राजमने – मास स्टार्ट 25 KM- महाराष्ट्र – रैंक 1- गोल्ड
  2. सुहानी कुमारी – मास स्टार्ट 25 KM – बिहार – रैंक 2 – सिल्वर
  3.  दीपिका संजीव फडातारे- मास स्टार्ट 30 KM – कर्नाटक – रैंक 3 – कांस्य

          बालिका अंडर/14

  1. डिंपल – मास स्टार्ट 10 KM – राजस्थान – रैंक 1 – गोल्ड
  2. दीक्षा – मास स्टार्ट 10 KM – राजस्थान – रैंक 2 – सिल्वर
  3. सुप्रिया कुमारी- मास स्टार्ट 10 KM- बिहार – रैंक 3 – कांस्य

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights