32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल के बालिका वर्ग में बिहार जीता

पटना। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग के परिसर में चल रहे 70वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज खेले गए लीग मुकाबले में मध्यप्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब ने जीत दर्ज कर अपना-अपना विजय अभियान जारी रखा। बालिका वर्ग में बिहार ने उत्तराखंड को 46-20 से हराया।

बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में आज खेले गए बालक वर्ग ग्रुप सी में मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश का मुकाबला तकनीक रूप से रोमांचक रहा। खेल के शुरुआती क्षणों में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने तेजी के साथ स्कोर बनाना शुरू किया।

पहले क्वार्टर में दोनों टीम 17-17 तक बराबर पर चल रहे थे लेकिन हिमाचल के खिलाड़ी थोड़ा सुस्त पड़ गए। नतीजा हुआ कि पहला क्वार्टर मध्यप्रदेश ने 23-21 से जीत लिया। शेष तीनों क्वार्टर को मध्यप्रदेश ने 28-17, 20-11, 18-6 से जीत कर मुकाबले को 89-55 से जीत लिया। इस मैच में मध्यप्रदेश के हर्षवर्धन तोमर ने 20, ब्रजेश तिवारी ने 20 और उदयवीर यादव ने 16 अंक बनाये। हिमाचल प्रदेश से अभय ने 14, सुखविंदर व देवेंद्र ने 13-13 अंक बनाये।

बालिका वर्ग के मुकाबले में मेजबान बिहार ने आज उत्तराखंड को 46-20 से हरा कर आगे बढ़ने की उम्मीद कायम रखी है। बिहार की कप्तान सुलोचना ने बेहतरीन ड्रिबल करते हुए अकेले 19 अंक बनाये। रिबीका ने 10 और अनूपा ने 8 अंक बनाये। उत्तराखंड से श्रुति ने 7 और खुशबू ने 5 अंक बनाये। ग्रुप ई ने बिहार की यह दूसरी जीत है। बालिका वर्ग के ग्रुप ए में कर्नाटक व गुजरात का मुकाबला जोरदार रहा। तकनीकी रूप से दोनों टीम समान थी। इस मैच का पहला क्वार्टर 18-18 से बराबर रहा। दूसरा क्वार्टर कनारट ने 25-9 से जीता। तीसरा क्वार्टर गुजरात ने 12-6 से और चौथा क्वार्टर भी गुजरात ने 15-8 से जीता, लेकिन यह मैच कर्नाटक ने 57-54 से जीत लिया।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन नोरेमन इशाक ने अनुसार आज खेले गए लीग चक्र के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे-
बालक वर्ग : मध्यप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 89-55, हरियाणा ने उत्तराखंड को 87-34, ओड़िशा ने जम्मू-कश्मीर को 67-48, तेलंगाना ने आंध्रप्रदेश को 70-46 से हराया।
बालिका वर्ग : तमिलनाडु ने हरियाणा को 67-55, कर्नाटक ने गुजरात को 57-54, पंजाब ने मध्यप्रदेश को 63-20, राजस्थान ने झारखंड को 63-25, पश्चिम बंगाल ने गोवा को 50-11, छत्तीसगढ़ ने ओड़िशा को 61-37, चंडीगढ़ ने पुडुचेरी को 60-14, आंध्रप्रदेश ने तेलंगाना को 50-33, हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 61-5, बिहार ने उत्तराखंड को 46-20 से हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights