Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारबास्केटबॉल राष्ट्रीय सबजूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की दूसरी जीत

राष्ट्रीय सबजूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की दूसरी जीत

ओडिशा को 59-39 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 अक्टूबर। देहरादून में चल रही 50वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी बिहार बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की लय बरकरार रखी। अपने दूसरे मुकाबले में बिहार ने ओडिशा को 20 अंकों के अंतर से 59-39 से हराया। पहले मैच में बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 77- 50 से हराया था।

शुरुआत से ही बिहार की टीम ने बढ़त बनाई रखी और पूरे खेल में मजबूत डिफेंस, बेहतर पासिंग और सटीक शूटिंग का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला, जिससे विरोधी टीम मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी।

टीम के खिलाड़ी आदित्य राणा, आयुष सिंह, सम्मान गुप्ता, अनुराग कुमार, आकाश कुमार, नैतिक कुमार, देव राज, करण कुमार, युवराज कुमार, उत्कर्ष वर्धन, अर्थव शेखर और उत्पल कांत ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम के कोच फैजान खान ने कहा कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ा है और टीम लगातार बेहतर हो रही है।

बिहार का तीसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से होगा। टीम का लक्ष्य लगातार तीसरी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करना है।

टीम की इस उपलब्धि पर सचिव रेखा कुमारी, सुशील कुमार, विनय कुमार, सरवर अली, धीरज कुमार, अभिजीत कुमार और विष्णु कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल प्रदर्शन की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.