पटना। 38वीं राष्ट्रीय सीनियर क्योरगी एवं 11वीं राष्ट्रीय सीनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार ताइक्वांडो टीम रवाना हो गई। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं पुडुचेरी में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायक हेतू भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा जेपी मेहता व सुजीत कुमार का बिहार से चयन किया गया है। बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार,अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नंदु कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, बीटीए के स्टेट कोच विश्वजीत कुमार ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दी है।
टीम इस प्रकार है-
क्योरगी
महिला वर्ग : खुशबू कुमारी (अंडर-46 किलो),चेल्सी (अंडर-49 किलो), रागनी कुमारी (अंडर-53 किलो),आंकाक्षा कुमारी (अंडर-57 किलो), श्रेया रानी (अंडर-62 किलो), संजना कुमारी (अंडर-67 किलो), ज्योति कुमारी (अंडर-73 किलो), ऊर्जा (ओवर-73 किलो)। कोच-विवेक प्रकाश, मैनेजर-कन्हैया कुमार।
पुरष वर्ग
शेखर सुमन (अंडर-54 किलो), विपुल कुमार (अंडर-58 किलो), सौरभ कुमार (अंडर-63 किलो), शिवम सिंह (अंडर-68 किलो), साकेत कुमार (अंडर-74 किलो), विकेश कुमार (अंडर-80 किलो), निहाल सिंह दिनराज (अंडर-87 किलो), आदित्य कुमार (ओवर 87 किलो)। कोच-मुन्ना कुमार।
पूमसे
महिला वर्ग : ज्योति कुमारी, संजू कुमारी पोद्दार, प्रीति कुमारी, रेखा कुमारी।
पुरुष वर्ग : आयुष कुमार, मुन्ना कुमार, धर्मयुग कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हर्ष राज, अनिकेत कुमार, अमन कुमार मिश्रा,विक्रांत पंकज।


