Monday, June 8, 2026
Home बिहारअन्य बिहार : ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट डान प्रोमोशनल टेस्ट संपन्न

बिहार : ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट डान प्रोमोशनल टेस्ट संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ब्लैक बेल्ट डान प्रोमोशन टेस्ट का आयोजन मंगलवार को किया गया। मोइनुल हक स्टेडियम स्थित साई सेंटर के ताइक्वांडो ट्रेनिंग हॉल में संपन्न हुए इस टेस्ट में बिहार के 32 जिलों से 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसकी जानकारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव समता राही ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रमोशनल टेस्ट ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के एक्जामिनरों के देखरेख में संपन्न हुई। बताया कि परीक्षा में फोर्थ डॉन विक्की कुमार, निशांत राज, सादिक अख्तर, मनोहर चंद्र, थर्ड डॉन सदान परवीन, सोनू कुमार व सेकेंड डान शाहरूख खान, कौशल कुमार व अक्षय कुमार ने हासिल किया। जबकि फर्स्ट डान में 250 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए।
परीक्षा पास करने वाले सभी खिलाड़ियों को बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मुश्ताक अहमद, बिहार ताइक्वांडो संघ की अध्यक्षा श्रीमती शशि बाला भदानी, महासचिव राजेश कुमार साहु, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, साई सेंटर के प्रभारी सोमेश्वर राव व आनंद कुमार, अरूण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, धर्मेंद्र कुमार,विश्वजीत कुमार व जयप्रकाश मेहता समेत संघ के सभी सदस्यों व प्रशिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.