Monday, June 8, 2026
Home बिहार Bihar सबजूनियर Badminton चैंपियनशिप 6 अप्रैल से मुंगेर में

Bihar सबजूनियर Badminton चैंपियनशिप 6 अप्रैल से मुंगेर में

by Khel Dhaba
0 comment

मुंगेर। बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के बैनर तले मुंगेर जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में आगामी 6 से 10 अप्रैल तक फोर्ट एरिया मुंगेर में स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में बिहार राज्य सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी।
आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह जानकारी बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जायसवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि छह अप्रल को क्वालिफाईंग राउंड के मुकाबले खेले जायेंगे। सात अप्रैल को उद्घाटन समारोह होगा और उसके बाद मेन राउंड के मुकाबले शुरू होंगे। सात अप्रैल को प्री क्वार्टर, 8 अप्रले को क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। दस अप्रैल को फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।


उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में अंडर-13 और अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग के एकल और युगल मुकाबले खेले जायेंगे। अंडर-13 में वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनका जन्म एक जनवरी,2010 को या उसके बाद हुआ हो। अंडर-15 में वहीं खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनका जन्म एक जनवरी,2008 या उसके बाद हुआ है।
उन्होंने बताया कि सभी जिला संघों को टूर्नामेंट का Circuler भेज दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.