Saturday, June 20, 2026
Home बिहारअन्य बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का वर्ष 2023 का कैलेंडर विमोचित 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का वर्ष 2023 का कैलेंडर विमोचित 

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के इनडोर स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित कैलेंडर विमोचन समारोह में  मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार द्वारा आज बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बिहार सरकार की प्रतिबद्धता और किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए युवा खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि और ज्यादा बिहार के खिलाड़ी भविष्य में पदक जीत कर बिहार का नाम रौशन करेंगे और कैलेंडर की तस्वीरों में अपनी जगह बनाएंगे।

श्री रवीन्द्रण शंकरण  ने इस कैलेंडर की खास बात बताते हुए कहा कि इसमें प्रत्येक माह की तस्वीरों में बिहार के विभिन्न खेलों के प्रतिभावान पदक विजेता खिलाडियों के सम्मान  में उनकी तस्वीर को तरजीह दी गयी है जो उनके हौसले को बढ़ाएगी और दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होगी।

इस विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के अलावा रवीन्द्रण  शंकरण, महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, संजय कुमार, पूर्व निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, मुश्ताक अहमद, सचिव, बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के साथ साथ सभी जिलों के खेल अधिकारी और विभिन्न खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.