Thursday, June 18, 2026
Home बिहारअन्य बिहार स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 16 जुलाई से पटना में

बिहार स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 16 जुलाई से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 16 और 17 जुलाई को 35वीं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर बिहार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 (पुरुष और महिला) क्लासिक और ओपन क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव अशोक कुमार मेहता ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक (पुरुषों और महिलाओं) की भागीदारी के लिए पंजीकरण कराने की संभावना है।

पटना की मेयर सीता साहू के करकमलो द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सुनिश्चित किया गया एवं सम्मानीय अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक अरविंद ठाकुर, सम्राट चौधरी (बिहार पंचायत राज मंत्री) शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव भार्गव अध्यक्ष पीडीपीए, अजय (उपाध्यक्ष), शिवम (रजत पदक विजेता एशियन चैंपियनशिप) चंदन कुमार सिंह (रजत पदक विजेता एशियन चैंपियनशिप) , उदीयमान खिलाड़ी एवं कन्वेयर अमित किशन इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन आर्य कन्या विद्यालय वातानुकूलित सभागार हॉल, नया टोला, बारीपथ पटना-4 में होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.