Friday, June 19, 2026
Home बिहार बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 10 अगस्त से मोतिहारी में

बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 10 अगस्त से मोतिहारी में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 अगस्त से मोतिहारी में किया जा रहा है। इस बात की जानकारी अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी।

पूर्वी चम्पारण जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग लेंगे। मोतिहारी के पंचवटी होटल में आयोजित हो रही इस जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में प्रवेश हेतु आयोजन सचिव शशिनंद कुमार अथवा राज्य शतरंज संघ के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 2 नवंबर से जयपुर में आयोजित हो रही राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.