Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट टी20 गली क्रिकेट नेशनल लीग का शानादार आगाज, बिहार रेड जीता

टी20 गली क्रिकेट नेशनल लीग का शानादार आगाज, बिहार रेड जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना के उर्जा स्टेडियम में बुधवार से टी20 गली क्रिकेट नेशनल लीग का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीघा विधानसभा के विधायक माननीय संजीव चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने बल्ले से भी हाथ आजमाया।

इस मौके पर ज्ञान गंगाल के निदेशक शिव शक्ति सिंह, टी20 गली क्रिकेट के निदेशक दिव्य प्रभात, सचिव देवब्रत सिंह, संयोजक अभिषेक रंजन, उपनिदेशक निशांत कुमार, शशि शेखर और सुमित कुमार मौजूद थे।

उद्घाटन मुकाबले में बिहार रेड ने बिहार पर्पल को पांच विकेट से हराया। टॉस बिहार रेड ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बिहार पर्पल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाये। दीपक ने 35,शिवम ने 27 रन नबाये। रेड की ओर अमन ने 20 रन देकर चार और विकास ने 11 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार रेड ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अबू शहजाद ने 66 रन बनाये। अमन ने 9 रन बनाये। अबू सजाद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में बिहार स्ट्राइकर रेड, बिहार स्ट्राइकर ब्लू, बिहार स्ट्राइकर ग्रीन, बिहार स्ट्राइकर स्यान, बिहार स्ट्राइकर येलो, व बिहार पर्पल आपस में ट्राफी के लिए भिड़ेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.