Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारअन्य सब जूनियर National Ball Badminton में बिहार को तीसरा स्थान

सब जूनियर National Ball Badminton में बिहार को तीसरा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

रोहतक (हरियाणा) में संपन्न हुए 43वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में बिहार टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बिहार को चैंपियनशिप के विजेता आंध्रप्रदेश से 35-27,35-31 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन चैंपियनशिप के अंकों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले अंशु राज (किलकारी,बेगूसराय) को चैंपियनशिप का बेस्ट प्लेयर्स का पुरस्कार प्राप्त हुआ। जबकि बालिका वर्ग में बिहार की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली काजल कुमारी (सीवान) को “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड” से पुरस्कृत किया गया।

चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त करने वाले बिहार के बालक बॉल बैडमिंटन टीम एवं प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर्स अवार्ड से पुरस्कृत होने वाले अंशु राज व बेस्ट अपकमिंग अवार्ड से पुरस्कृत काजल कुमारी व प्रशिक्षक विकास कुमार, प्रबंधक बादल कुमार को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-सदस्य, बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव, संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल, संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल, राज्य सचिव गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता, राकेश रंजन, अनामिका पासवान, पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, नेहा रानी, तकनीकी चेयरमैन दीपक सिंह कश्यप, तकनीकी पदाधिकारी संतोष शर्मा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिव नारायण पाल ने बधाई दी है। कांस्य पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षक व प्रबंधक को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा शीघ्र सम्मानित किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.