Friday, June 19, 2026
Home बिहारअन्य Bihar Carrom : 26 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Bihar Carrom : 26 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment
Bihar Carrom

Bihar Carrom पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सोमवार से 26 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि किशन कुमार शर्मा (मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल,पटना) , विशिष्ट अतिथि विश्व कैरम चैंपियन रश्मि कुमारी तथा रविन्द्रन शंकरण (अपर पुलिस महानिदेशक ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , पटना) ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता की विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा कैरम खेलकर किया गया। इस अवसर पर रश्मि कुमारी ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वहीं रविन्द्रन शंकरण ने डाक विभाग से अपने गहरे रिश्ते के बारे में बताया।

किशन कुमार शर्मा ने कहा कि डाक विभाग केवल बीमा, स्पीड पोस्ट ,पार्सल ही नहीं बल्कि इस तरह के खेलों का भी आयोजन करती है। प्रतियोगिता में बिहार राज्य समेत कुल 20 राज्यों से 171 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता दो दिसंबर तक पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। मौके पर परिमल सिन्हा,पोस्टमास्टर जनरल, उत्तरी प्रक्षेत्र, मनोज कुमार , पोस्टमास्टर जनरल ,पूर्वी प्रक्षेत्र बिहार व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.