Friday, May 1, 2026
Home Slider न्यूजीलैंड से मुकाबले से पहले इंडिया टीम को बड़ी राहत, फिट हुआ ये आलराउंडर खिलाड़ी

न्यूजीलैंड से मुकाबले से पहले इंडिया टीम को बड़ी राहत, फिट हुआ ये आलराउंडर खिलाड़ी

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में लगी चोट गंभीर नहीं है और उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होने वाले अगले मैच के लिये उपलब्ध रहने की संभावना है।

पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी नहीं करने वाले पंड्या अभी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने आठ गेंदों पर 11 रन बनाये। वह तेज गेंदबाजों के सामने असहज नजर आ रहे थे और इस बीच एक शार्ट पिच गेंद उनके कंधे पर लग गयी थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हार्दिक के स्कैन की रिपोर्ट आ गयी है और चोट बहुत गंभीर नहीं है। इसके अलावा दो मैचों में छह दिन का अंतर है जिससे उनके पास चोट से उबरने का पर्याप्त समय होगा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन निश्चित तौर पर चिकित्सा टीम अभ्यास सत्र के दौरान उनकी स्थिति पर नजर रखेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights