Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा क्रिकेट लीग में स्टेडियम सीसी विजयी

मधेपुरा क्रिकेट लीग में स्टेडियम सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में स्टेडियम क्रिकेट क्लब ने विजय विजेता क्रिकेट क्लब को 150 रनों से पराजित किया।

विजय विजेता टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुना। पहले बल्लेवाजी करते हुए स्टेडियम क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 236 रन बनाये। हेमंत ने 62 रन, अमरदीप ने 39 रन और कृष्ण प्रकाश ने 24 रन बनाये। सोनू, महेश और सुमन ने 2-2 विकेट लिये। जबाब में खेलने उतरी विजय बिजेता की टीम सभी विकेट खो कर मात्र 86 रन ही बना सकी। महेश ने 18 रन और हिमांशु ने 17 रन बनाये। अभिषेक ने 5 विकेट और लोकेश ने 2 विकेट लिया।

आज के मैच के मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनन्द एवं लीग संयोजक संजीव कुमार बंटू जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता और राजीव शर्मा थे,स्कोरर अमन कुमार थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.