Friday, June 19, 2026
Home Slider भागलपुर ने जीता विश्वंभर चौधरी मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

भागलपुर ने जीता विश्वंभर चौधरी मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

बांका। विश्वंभर चौधरी मेमोरियल t20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब भागलपुर ने जीत लिया। फाइनल में भागलपुर ने बांका को तीन विकेट से हराया।

खगड़िया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर के मैच में खगड़िया ने 18.3 बॉल खेल कर 115 रनों का लक्ष्य रखा। खगड़िया की ओर से विश्वजीत ने तेजतर्रार खेलते हुए 19 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। राहुल ने 30 रन बनाये।

भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में गोविंदा ने तीन, चंदन ने दो, सचिन ने दो, सूर्या ने एक, अभिषेक ने एक विकेट चटकाये।

 भागलपुर की टीम 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 17.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में सूर्या ने नाबाद 55 रन बनाए। विकास यादव ने 25 रन बनाये। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी में देवराज ने 3, सचिन तोमर ने 1, साजन ने 1 विकेट चटकाये।

भागलपुर के सूर्या रहे मैन ऑफ द मैच। भागलपुर के सचिन कुमार हुए मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन बने। खगड़िया के देवराज रहे बेस्ट बॉलर।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.