Sunday, April 19, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए टी20 ट्रॉफी : गेंदबाजों ने दिलाई सीवान को जीत

बीसीए टी20 ट्रॉफी : गेंदबाजों ने दिलाई सीवान को जीत

सारण 4 विकेट से हारा, कौसर बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 अप्रैल। बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के वेस्टर्न जोन के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में सीवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण को 4 विकेट से हरा दिया। याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में खेले गए इस मैच में सीवान की जीत के नायक उनके गेंदबाज रहे। विजेता टीम के कौसर अफताब को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस सारण ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 85 रन बनाये। जवाब में सीवान की टीम 14.5 ओवर में 6 विकेट पर 86 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सारण की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 19.5 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रशांत सिंह ने 29 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

सीवान की ओर से मोहम्मद कौसर आफताब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 3 विकेट चटकाये। उनके अलावा शब्बीर खान ने 15 रन देकर 2 और हन्नी सिंह ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम ने तेज शुरुआत की। पवन कुमार राय ने सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। हालांकि बीच में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन इमरान नजीर (नाबाद 14) और अन्य बल्लेबाजों ने संयम दिखाते हुए टीम को 14.5 ओवर में 6 विकेट पर 86 तक पहुंचा दिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

संक्षिप्त स्कोर

सारण : 19.5 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट, प्राशांत सिंह 29, अतिरिक्त 8 रन,
मोहम्मद कौसर आफताब 3/11, शब्बीर बशीर खान 2/15, हनी कुमार सिंह 2/23, सतीश 1/15, मोहम्मद इरशान 1/11

सीवान : 14.5 ओवर में 6 विकेट पर 86, पवन कुमार राय 31, इमरान नजीर नाबाद 14, विशाल कुमार सिंह 11, मयंक कुमार 11, अतिरिक्त 4 रन, प्रशांत कुमार सिंह 2/29, अनूप कुमार 3/12, अमित कुमार 1/15

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights