Friday, June 19, 2026
Home Slider बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने उपेंद्र कुशवाहा को भेंट की श्रीमद्भागवत गीता

बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने उपेंद्र कुशवाहा को भेंट की श्रीमद्भागवत गीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजग गठबंधन के वरिष्ठ नेता, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नव मनोनित विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा को बिहार क्रिकेट संघ के प्रवक्ता सह अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र (भाजपा बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता) ने रविवार को (रविवार) उनके आशियाना नगर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर श्रीमद्भागवत गीता सप्रेम भेंट कर स्वागत तथा अभिनंदन किया। इस भेंट वार्ता में संजीव कुमार मिश्र ने उपेंद्र कुशवाहा को बिहार क्रिकेट की स्थितियों के बारे में बताया। वर्तमान में चल रही बिहार क्रिकेट लीग की भी जानकारी उपेंद्र कुशवाहा को संजीव कुमार मिश्र ने दी।

श्री मिश्र ने कहा कि श्री कुशवाहा भारत सरकार में पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं और कर्मयोगी एनडीए नेता के रूप में इनकी पहचान रही है। इनको नये दायित्व मिलने से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को और बल मिलेगा और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अपनी नई ऊचाईयों को प्राप्त करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.