भागलपुर, 1 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के अंगिका जोन के लीग मुकाबले में जमुई ने बांका को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जमुई के हिमांशु कुमार (5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
मैच का सार
स्थानीय सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस बांका ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 32.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये। जवाब में जमुई की टीम 25.5 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
बांका की बैटिंग बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 119 रन बनाए।
बांका की ओर से सत्यम कुमार ओझा ने 33 रन बनाए, जबकि समर यादव ने 32 रन का योगदान दिया। विनीत चौधरी ने 22 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में जमुई का दबदबा
जमुई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिमांशु कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि रोहिताश्वा भगत ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
सचिन कुमार भारद्वाज की मैच जिताऊ पारी
120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जमुई ने 25.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन कुमार भारद्वाज ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शुभम कुमार ने 30 रन का योगदान दिया।
संक्षिप्त स्कोर
बांका : 32.1 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट, सत्यम ओझा 33, विनीत चौधरी 22, समर यादव 32, अतिरिक्त 13, सोनू कुमार 1/27, हिमांशु कुमार 5/21, रोहिताश्वा भगत 3/33
जमुई : 25.5 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन, मोहम्मद तौफिक 12, सचिन भारद्वाज नाबाद 66, शुभम कुमार 30, अतिरिक्त 12, संतोष कुमार 2/27, समर यादव 1/17