Sunday, April 19, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : भोजपुर के रितविज ने जमाया शतक

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : भोजपुर के रितविज ने जमाया शतक

अर्जुन सिंह का शानदार खेल, रोहतास 44 रन से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 अप्रैल। सदीसोपुर के डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के शाहाबाद जोन के लीग मुकाबले में भोजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतास को 44 रन से हराया। विजेता टीम की ओर 119 रन की शतकीय पारी खेलने वाले रितविज राज सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 258 रन बनाए, जिसके जवाब में रोहतास की टीम 47.1 ओवर में 214 रन पर सिमट गई।

ऋत्विज और अर्जुन की शानदार साझेदारी

भोजपुर की जीत की नींव ओपनिंग जोड़ी ने रखी। ऋत्विज राज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 119 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान अर्जुन सिंह ने 83 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया।

दोनों के बीच बड़ी साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में अश्विनी कुमार (21) और अन्य बल्लेबाजों के छोटे योगदान से टीम 258 तक पहुंच सकी। अतीश कुमार ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया।

रोहतास की कोशिश, लेकिन लक्ष्य रहा दूर

258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतास की शुरुआत धीमी रही। वीरु ने 60 रन की पारी खेली, जबकि युवराज सिंह ने अंत तक संघर्ष करते हुए 67 रन बनाए।
हालांकि बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी जिससे टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।

गेंदबाजों ने दिलाई जीत

भोजपुर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवम सिंह ने 33 रन देकर 3, मोहित कुमार ने 42 रन देकर 3 विकेट चटकाये। इसके अलामा शिवांश पांडेय और अर्जुन सिंह ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर : 50 ओवर में पांच विकेट पर 258 रन ऋत्विज राज सिंह 119, अर्जुन सिंह 83, अश्विनी कुमार 21, अतीश कुमार 10, अनुराग कुमार गिरी 4/29

रोहतास : 47.1 ओवर में 214 ऑल आउट, युवराज सिंह 67, वीरु 60, कृष्ण आर्य 21, रितेश कुमार 15, प्रिंस कुमार 13, अतिरिक्त 10, शिवम सिंह 3/33, मोहित कुमार 3/42, शिवांश पांडेय 1/23, अर्जुन सिंह 1/45

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights