Monday, June 8, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : मधुबनी जिला टीम घोषित, आदित्य राज को कमान

BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : मधुबनी जिला टीम घोषित, आदित्य राज को कमान

अविनाश आर्यन होंगे टीम के उपकप्तान

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 16 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता मिथिला जोन मुकाबले के लिए मधुबनी जिला की टीम घोषित कर दी गई है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है। उपकप्तान अविनाश आर्यन हैं।

प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन मैच जानकी स्टेडियम सीतामढ़ी में मधुबनी बनाम सीतामढ़ी टीम के बीच खेला जायेगा।

टीम इस प्रकार है-

आदित्य राज (कप्तान)
अविनाश आर्यन (उपकप्तान)
आयुष आनन्द
विकेटकीपर सुमन सौरभ
विजय मण्डल
अतुल प्रकाश
आयुष कुमार
दीपक कुमार
अंकित कुमार झा
आयुष कश्यप
सत्य प्रकाश यादव
अमरजीत भगत
विकास आनन्द
मोहम्मद नौशाद अली
सुभाष
सुमित कुमार झा
गौतम कुमार

जिला क्रिकेट संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष मिहिर चन्द्र झा ने बताया कि सर्व सम्मति से अनिल कुमार सोनू को टीम मैनेजर और संजीब कुमार सिंह को कोच बनाया गया है।

मधुबनी जिला टीम को पूर्व चेयरमैन ओंकार नाथ झा, निवर्तमान उपाध्यक्ष मिहिर चन्द्र झा, सचिव कालीचरण, संयुक्त सचिव वसुंधरा कुमारी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह, जितेन्द्र किशोर, सेलेक्शन कमिटी के चेयरमेन संतोष कुमार झा, ओमशुभांगम पुष्पक, संजीब कुमार सिंह और अनिल कुमार सोनू बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.