Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को हराया

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को हराया

विशाल राज बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के मिथिला जोन के लीग मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 7 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस मधुबनी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाये। जवाब में मुजफ्फरपुर ने 3 विकेट पर 121 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के विशाल राज मैन ऑफ द मैच हुए।

मधुबनी की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान सरोज कुमार यादव ने 49 रन की अच्छी पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। मध्यक्रम में उत्कर्ष भास्कर (20) ने कुछ योगदान दिया, जबकि निचले क्रम में कुछ छोटे-छोटे रन जुड़े। अतिरिक्त 8 रन भी स्कोर में शामिल रहे, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन का ही स्कोर बना सकी।

मुजफ्फरपुर की ओर से विशाल राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाये। वहीं शुभम मल्ल ने 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

आसान लक्ष्य, मुजफ्फरपुर की सहज जीत

120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेला, लेकिन जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली।

आदित्य सिन्हा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 58 रन की पारी खेली, जबकि अंकित सिंह ने 44 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। दोनों के बीच अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया।

मुजफ्फरपुर ने 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

स्कोर बोर्ड

मधुबनी: 20.0 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन सरोज कुमार यादव 49, उत्कर्ष भास्कर 20, रितिक कुमार 11, सुभाष 9,अतिरिक्त 8 रन,
विशाल राज 4/24, शुभम मल्ल 2/31, आदित्य कुमार 1/23, वासुदेव प्रसाद सिंह 1/20

मुजफ्फरपुर: 17.4 ओवर में 121/3, आदित्य सिन्हा नाबाद 58, अंकित सिंह 44, कुशदेव प्रसाद सिंह नाबाद 8, अतिरिक्त 3 रन,
विकाश कुमार झा 1/19, आदित्य राज 1/18

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.