Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA ने जिया राजेश सिंह पर लगाया दो वर्ष का प्रतिबंध

BCA ने जिया राजेश सिंह पर लगाया दो वर्ष का प्रतिबंध

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 6 जुलाई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में एक मात्र शतक जमाने वाली रोहतास की जिया राजेश सिंह पर गलत कागजात प्रस्तुत करने के मामले में दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जारी सूचना के अनुसार डाक्यूमेंट्स के जाँच के क्रम में सुश्री जीया राजेश सिंह के द्वारा समर्पित डाक्यूमेंट्स जाली पाया गया। जिसके आलोक में उचित कार्यवाई करते हुए सुश्री जीया राजेश सिंह को दो वर्ष के लिए सभी बीसीए एवं बीसीसीआई के प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंधित करते हुए रोहतास जिला क्रिकेट संध से भी कारण-पृच्छा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि समय-समय पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के आदेश से सभी जिला क्रिकेट संघों को फर्जी खिलाड़ियों के द्वारा फर्जी कागजात बनाकर बीसीए/बीसीसीआई के मैचों में भाग लेने की साजिश की आशंका से अवगत कराया गया था, तथा इस प्रकार के मामला पाये जाने पर, सम्बंधित खिलाड़ियों एवं जिला संघो पर कारवाई करने का बात बताई गयी थी।

बीसीए पुन: सभी जिला संघों को निर्देशित करता है, कि खिलाड़ियों के कागजातों की एक बार पुनः सूक्ष्मता से जांच करें, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.