Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Governing Council के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के कार्य पर लगी रोक

BCA Governing Council के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के कार्य पर लगी रोक

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 5 मई। कनफ्लिक्ट का इंटरेस्ट के एक मामले में बिहार क्रिकेटर एसोसिएशन के प्रभारी नैतिक अधिकारी ने पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/ सदस्य ज्ञानेश्वर गौतम के दोनों पदों के कार्य पर रोक लगा दी है। यह निर्णय बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की शिकायत पर चल रहे एक मामले में दिया गया है।

ज्ञानेश्वर गौतम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/सदस्य पद पर निर्वाचन से पूर्व ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। दिनांक दिनांक 15 सितंबर 2023 को हुए चुनाव में ज्ञानेश्वर गौतम को बीसीए का गवर्निंग कैंसिल का कन्वेनर/सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

श्री गौतम ने बीसीएल गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/सदस्य पद पर रहते हुए ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र नहीं दिया तथा ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी आफ मैनेजमेंट की दो बैठकों की अध्यक्षता की, जो की कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट के दायरे में आता है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की शिकायत की सुनवाई करते हुए प्रभारी नैतिक अधिकारी नवल किशोर सिंह (अवकाश प्राप्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने मामलें को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए, आज दिनांक 5 मई 2024 को ज्ञानेश्वर गौतम के दोनों पदों के कार्य पर रोक लगाते हुए उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.