Monday, April 28, 2025
Home बिहारएथलेटिक्स एशियाड स्वर्ण विजेता बहादुर सिंह सागू AFI एएफआई अध्यक्ष चुने गए

एशियाड स्वर्ण विजेता बहादुर सिंह सागू AFI एएफआई अध्यक्ष चुने गए

by Khel Dhaba
0 comment

चंडीगढ़, 7 जनवरी। एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और गोला फेंक के पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को मंगलवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई AFI) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह लंबे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे।

बुसान एशियाई खेल 2002 में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने तथा 2000 और 2004 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 51 वर्षीय सागू को चार साल के लिए इस पद पर चुना गया है। वह एएफआई एथलीट आयोग के सदस्य भी हैं।

निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज के अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो जाने के बाद सागू मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे थे।

एएफआई की दो दिवसीय वार्षिक आम बैठक में उनके चुनाव को औपचारिक रूप दिया गया।

सागू ने एशियाई खेल 2002 में पुरुषों के गोला फेंक में 19.03 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.40 मीटर है। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एएफआई के अन्य पदों के लिए भी कोई चुनाव नहीं हुआ तथा 2020 में पिछली एजीएम के दौरान जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति हुई।

दिल्ली इकाई के शीर्ष पदाधिकारी संदीप मेहता को निर्विरोध एएफआई सचिव चुना गया। वह निवर्तमान कार्यकारी परिषद में वरिष्ठ संयुक्त सचिव थे। स्टेनली जोन्स को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

67 वर्षीय सुमरिवाला 2012 से एएफआई अध्यक्ष थे और मौजूदा राष्ट्रीय खेल संहिता के तहत वह इस बार चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे। उनके कार्यकाल के दौरान नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा था। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता। सुमारिवाला वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights